Hindi News

181 दिन के FD पर मिलेगा 6.50% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

Published:
एक और बैंक ने इस महीने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। अधिकतम ब्याज दर 6.70% है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
181 दिन के FD पर मिलेगा 6.50% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को अब 3% से लेकर 6.70% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक यानी 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। नए इंटरेस्ट रेट 16 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं।

सभी बैंक मार्केट की स्थिति, रेपो रेट में उतर-चढ़ाव और अन्य कारकों को देखते हुए प्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बैंक ब्रांच विकसित करने की सलाह दी जाती है।

बदलाव के वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.20% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल रेजिडेंट सीनियर सिटीजन के लिए उपलब्ध है। रेगुलर टर्म डिपॉजिट में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

इतने दिन के निवेश पर सबसे ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 36 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.70% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.20% है। वहीं 181 दिन के टेन्योर पर बैंक 6% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है । 15 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50% रिटर्न मिल रहा है। वहीं यदि कोई व्यक्ति 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम का टेन्योर चुनता है, तो उसे 6.50% रिटर्न मिलेगा। 36 महीने से लेकर 10 साल तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6.90% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 3 महीने के निवेश पर 4.25% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर और ब्याज दरें 

  • 7 से लेकर 29 दिन- 3%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3:25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.25%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 4.50%
  • 181 दिन – 6%
  • 182 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.90%
  • 1 साल- 5.25%
  • 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम- 6.40%
  • 15 महीने- 6.50%
  • 15 महीने से अधिक और 36 महीने से कम- 6.40%
  • 36 महीने- 6.70%
  • 36 महीने से अधिक और 10 साल तक- 6.40%

सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दर 

19 जनवरी 2026 को सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। 5 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 2.50% और 5 करोड़ रुपये से लेकर 50 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 4.50% रिटर्न मिल रहा है। 50 करोड़ रुपये से लेकर 150 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 5.75% इंटरेस्ट मिल रहा है।  150 करोड़ रुपये या इससे अधिक के बैलेंस पर 2.50% इंटरेस्ट मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews