प्राइवेट सेक्टर के CSB बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 5 सितंबर से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद बैंक डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 3 करोड़ रुपये से कमका निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 9 महीने से अधिक के सभी टेन्योर पर 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।
निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करके इंटरेस्ट रेट को चेक करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय-समय पर विभिन्न वित्त कारकों को ध्यान में रखते हुए एफडी और सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। रेजिडेंट डॉमेस्टिक सेविंग डिपॉजिट पर बैंक 2.10% से लेकर 7.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है, जो अकाउंट में जमा अमाउंट पर निर्भर करता है।
वरिष्ठ नगररिकों को मिल रहा कितना ब्याज?
रेजिडेंट वरिष्ठ नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3% से लेकर 7.35% ब्याज मिल रहा है। टैक्स सेविंग डिपॉजिट पर बैंक जहां सामान्य नागरिकों को 5.75% ब्याज ऑफर कर रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6% है। इसकी अवधि 5 साल यानी 60 महीने होती है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 18 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज पर 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.35% है। जबकि 13 महीने और 18 महीने से अधिक को 30 महीने तक की दो अलग-अलग टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 120 महीने तक का निवेश एफडी में ग्राहक में कर सकते हैं।
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 1 महीने से कम- 3%
- 1 महीने से लेकर 3 महीने से कम- 3.50%
- 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.75%
- 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम- 5.25%
- 9 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 6%
- 12 महीने से लेकर 13 महीने से कम- 5%
- 13 महीने- 7%
- 13 महीने से अधिक और 18 महीने से कम- 5.50%
- 18 महीने- 7.10%
- 18 महीने से अधिक और 30 महीने तक- 7%
- 30 महीने से अधिक और 120 महीने तक- 5.75%
- 60 महीने- 5.75%
सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरें
एक लाख रुपये तक की डॉमेस्टिक सेविंग डिपॉजिट पर 2.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 1 लाख रुपये से अधिक और 25 लाख रुपये तक के अमाउंट पर 2.50% ब्याज मिल रहा है। 25 लाख रुपये से अधिक और 50 लाख रुपये तक के अमाउंट के लिए ब्याज दर 3% है। 50 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की राशि पर 3.50% और 5 करोड़ रुपये से अधिक और 25 करोड़ रुपये तक की राशि पर 4.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 25 करोड़ रुपये से अधिक और 50 करोड़ रुपये तक की रकम पर 5%, 50 करोड़ रुपये से अधिक 100 करोड़ रुपये तक की रकम पर 5.50% और 100 करोड़ रुपये से अधिक और 300 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 7% ब्याज मिल रहा है। 300 करोड़ रुपये से अधिक के अमाउंट पर बैंक 7.40% ब्याज दे रहा है।






