सितंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बाद इस लिस्ट में शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। नए रेट लागू भी हो चुकी हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 7 दिन से लेकर 120 महीने तक के टेन्योर पर 3.50% से लेकर 8% इंटरेस्ट मिल रहा है।
बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.25% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। न्यूनतम ब्याज दर 3.75% से लेकर 8.25% है। ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं।
27 महीने के एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा 8% से अधिक ब्याज
बैंक सबसे अधिक ब्याज 23 महीने 1 दिन से 27 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 8.05% ब्याज मिल रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% इंटरेस्ट मिल रहा है। 18 महीने से लेकर 23 महीने और 27 महीने 1 दिन से 36 महीने तक के टेन्योर पर बैंक 7.55% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 6 महीने से अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 6% से अधिक ब्याज ऑफर रहा है है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से 14 दिन- 3.55%
- 15 से लेकर 29 दिन- 3.80%
- 30 दिन से लेकर 90 दिन- 4.30%
- 91 दिन से लेकर 180 दिन- 4.80%
- 6 महीने से लेकर 9 महीने तक- 6.05%
- 9 महीने से लेकर 12 महीने तक- 6.05%
- 12 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने- 6.80%
- 18 महीने से लेकर 23 महीने तक- 7.55%
- 23 महीने 1 दिन से लेकर 27 महीने तक- 8.05%
- 27 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक- 7.55%
- 36 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने तक- 6.30%
- 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक- 6.30%
रेकरिंग डिपॉजिट के भी नए रेट लागू
बैंक ने एफडी के साथ-साथ रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के लिए भी नई ब्याज दरें 1 सितंबर से लागू कर दी हैं। 6 महीने से लेकर 60 महीने तक का निवेश ग्राहक इसमें कर सकते हैं। न्यूनतम ब्याज दर 6% और अधिकतम 8% है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.25% से लेकर 8.25% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है है।






