यूनीफाइंड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) डिजिटल ट्रांजेक्शन का बड़ा माध्यम है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 4 सितंबर को यूपीआई सर्विस कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। इस दौरान ग्राहक प्लेटफॉर्म से जुड़े ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। हालांकि निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।
यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपग्रेड किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और फास्ट सेवाएं सुनिश्चित हो सके। दोनों बैंकों ने रुकावट के खेद भी व्यक्त किया है। 4 सितंबर को 12:31 AM से लेकर 13:00 AM तक पूरे 59 मिनट तक एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस बाधित रहेगी। इस दौरान खाता धारक और रूपी क्रेडिट कार्ड यूजर्स यूपीआई सर्विस का लाभ नहीं उठा पाएंगे। बैंक ने ग्राहकों को Zapp अकाउंट या एचडीएफसी बैंक डिजिटल रुपी ऐप के जरिए जरूरी ट्रांजैक्शन को करने की सलाह दी है।
4 सितंबर को एचडीएफसी बैंक की यह सर्विस भी बंद रहेगी
4 सितंबर को 2:30 AM से लेकर 3:30 AM तक आईएमपीएस ट्रांजेक्शन बाधित रहेगी। यह कदम भी शेड्यूल मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। हालांकि इस दौरान यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस सर्विस सर्विस के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। वहीं 6 सितंबर को 1:00 AM से लेकर 3:00 AM तक NEFT ट्रांजेक्शन सर्विस बाधित रहेगी। ग्राहकों को इस दौरान आईएमपीएस और आरटीजीएस सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
SBI की सर्विस कब बंद रहेगी?
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की यूपीआई सर्विस शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण अस्थायी रूप से 12:15 AM से लेकर 1:00 AM तक बाधित रहेगी। इस दौरान बैंक ने ग्राहकों को यूपीआई लाइट सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस बात की जानकारी एसबीआई ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 00:15 hrs to 01:00 hrs on 04.09.2026 (IST). The activity may, however, be completed early. Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service. We regret the…
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 2, 2026






