MP Breaking News

SBI ने बदले डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, इन खाताधारकों पर पड़ेगा असर

सटे बैंक ऑफ इंडिया ने डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियमों का ऐलान किया है। सैलरी पैकेज अकाउंटहोल्डर्स के लिए ATM ट्रांजेक्शन नंबर में बदलाव हुआ है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। 
SBI ने बदले डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, इन खाताधारकों पर पड़ेगा असर

पब्लिक सेक्टर के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (SBI Debit Card Rules) में बदलाव किया है। एसबीआई डेबिट कार्ड का इस्तेमाल दूसरे बैंकों ने ATM से पैसे निकालने की सीमा में सीमा में कटौती की गई है। यह बदलाव सैलरी पैकेज अकाउंट के सभी सभी वेरिएंट पर प्रभावी होगा। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है।

नए नियम  1 अक्टूबर से लागू होने वाले हैं। एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि एसबीआई ATM के किसी भी ब्रांच से ट्रांजेक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं होगा। न ही अन्य सर्विस चार्जेस में संशोधन किया गया है। यदि ग्राहक लिमिट से अधिक ट्रांजेक्शन करते हैं तो उन्हें शुल्क का भुगतान करना होगा।

क्या हैं नए नियम? 

सैलरी पैकेज खाताधारकों को अन्य बैंकों के एटीएम से महीने में पांच बार फ्री में कैश निकालने की अनुमति होगी। वर्तमान में यह लिमिट 10 है। यह बदलाव फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों प्रकार के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा। यदि फ्री मंथली ट्रांजेक्शन लिमिट से अधिक कैश विड्रोल ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से करते हैं, तो उन्हें 23 रुपये प्लस जीएसटी शुक्ल का भुगतान करना होगा। नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए यह शुल्क 11 रुपये+जीएसटी होगा।

बेसिंग सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियम भी बदले 

1 अक्टूबर से बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट से जुड़े नए भी नियम लागू होने वाले हैं। ग्राहकों को हर महीने चार कैश विड्रोल की सुविधा फ्री में दी जाएगी। इसके बाद लिमिट से अधिक ट्रांजेक्शन होता है, तो 15 रुपये प्लस जीएसटी प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस सूची में सभी प्रकार के मोड जैसे कि ब्रांच, एटीएम, माइक्रो एटीएम, AEPS, Cash@POS इत्यादि शामिल हैं। हालांकि यूपीआई, आईएमपीएस, NEFT, आरटीजीएस और POS के जरिए किए गए डिजिटल ट्रांजेक्शन पर यह  बदलाव लागू नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews