MP Breaking News

Gold Silver Rate 2 September : सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानिए बुधवार का भोपाल-इंदौर का ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: आज सोने- चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव गिरकर 1.50 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.28 लाख रुपए पर दर्ज की गई है। आइए जानते हैं इंदौर-भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों का ताजा भाव
gold latest rate

gold latest rate

अगस्त महीने में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद सितंबर का महीना लगते ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 2 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,28,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.53 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

बुधवार का इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,52,070 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,170 दर्ज किया गया है। इसके अलावा 22 कैरेट का भाव 1,39,500 और 18 कैरेट का भाव 1,14,170 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत  2,50,000 रुपये बनी हुई है।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढोतरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड के दाम 94 से 96 डॉलर प्रति बैरल के बीच और WTI क्रूड $90 के ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे वैश्विक मुद्रास्फीति (महंगाई) की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण वैश्विक निवेशकों का रुझान फिर डॉलर की ओर बढ़ने लगा है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता से सोना न खरीदने की अपील का भी असर सोने-चांदी के दाम पर देखने को मिल रहा है।

मजबूत अमेरिकी अर्थव्यवस्था और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण डॉलर इंडेक्स 99.75 के स्तर के करीब बना हुआ है। वही भारतीय रुपये अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.92 से 95.15 के दायरे में कारोबार करता नजर आया। अमेरिका में महंगाई की चिंता के कारण यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर सख्त रुख बनाए रखने की आशंका से सोने और चांदी पर अल्पकालिक दबाव जारी रह सकता है।जब तक डॉलर और कच्चे तेल में स्थिरता नहीं आती, तब तक निवेशकों एसआईपी (SIP) या गिरावट पर चरणबद्ध तरीके से ही निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
Gold Silver Rate 2 September : सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानिए बुधवार का भोपाल-इंदौर का ताजा भाव - MP Breaking News