MP Breaking News

SSC Stenographer Exam : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी परीक्षा अब 9 से 15 सितंबर तक होगी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। हॉल टिकट परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D टियर-1 परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। आयोग के संशोधित नोटिस के अनुसार, अब यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 (9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 सितंबर)  तक आयोजित की जाएगी।

इससे पहले यह परीक्षा 9 से 12 सितंबर तक निर्धारित थी। ​एडमिट कार्ड आपकी निर्धारित परीक्षा की तारीख से 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार इसे एसएससी के लॉगिन मॉड्यूल से डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र का विस्तृत पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है।

एसएससी ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी (City Slip) आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से यह देख सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित है।

जिन उम्मीदवारों ने अपने स्क्राइब की सुविधा चुनी है, उन्हें 7 सितंबर 2026 (रात 11 बजे तक) अपने स्क्राइब का OTR मैप करना अनिवार्य है। इसके बाद ही उनका स्क्राइब एंट्री पास जेनरेट होगा। ध्यान रहे स्क्राइब एंट्री पास केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जो समय पर अपने स्क्राइब का ओटीआर मैप करेंगे।

जिन उम्मीदवारों को अपना स्क्राइब (लेखक) चाहिए, उन्हें SSC की वेबसाइट पर स्क्राइब का नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए स्क्राइब रजिस्ट्रेशन हटा दिए गए हैं। स्क्राइब के लिए अधिकतम उम्र सीमा आयोग की 4 नवंबर 2025 की संशोधित नीति के अनुसार लागू होगी। स्क्राइब सुविधा से जुड़ी अन्य शर्तें संबंधित परीक्षा की अधिसूचना के अनुसार ही रहेंगी।

परीक्षा 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट 2 घंटे की होगी, सिवाय दिव्यांग उम्मीदवारों के जिन्हें अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक (सुबह 7:30 बजे, रिपोर्टिंग समय), दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक (सुबह 11:30 बजे , रिपोर्टिंग समय)और तीसरी शिफ्ट शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक (दोपहर 3:30 बजे , रिपोर्टिंग समय) रहेगी।

बता दें कि एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की जाती है।  इस बार इस भर्ती के माध्यम से 1275 पदों को भरा जाना है।SSC Stenographer Exam : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी परीक्षा अब 9 से 15 सितंबर तक होगी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
SSC Stenographer Exam : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी परीक्षा अब 9 से 15 सितंबर तक होगी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड - MP Breaking News