MP Breaking News

रेलवे ने निकाली 4,471 पदों पर भर्ती, 27 सितंबर तक करें आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन जानें

दक्षिण रेलवे ने 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2026

दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 है। आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता से लेकर वेतन तक की जानकारी दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 4,471 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और ग्रुप में विभाजित किया गया है। फ्रेशर्स कैटेगरी में वैकेंसी 163 है। एक्स आईटीआई कैटेगरी में कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप ग्रुप के लिए 1528, सेंट्रल वर्कशॉप पोनमलई ग्रुप में 1292 और एस एंड टी वर्कशॉप पोदानूर ग्रुप में 1488 पद खाली हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/महिला/PwBD को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। फ्रेशर्स अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास 50% अंकों के साथ कक्षा दसवीं की योग्यता होनी चाहिए।  हालांकि मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय भी होना चाहिए। एक्स आईटीआई कैटेगरी के लिए कक्षा दसवीं या 12वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 28 अगस्त 2026 तक न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी  को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

 चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। फ्रेशर्स कैटेगरी के लिए कक्षा दसवीं/12वीं के अंकों का इस्तेमाल किया जाएगा। एक्स आईटीआई कैटेगरी के लिए  10वीं/ 12वीं के साथ-साथ आईटीआई के अंकों का इस्तेमाल किया जाएगा। फ्रेशर्स दसवीं अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 8,200 रुपये मंथली स्टाइपेंड होगा। फ्रेशर्स 12वीं अप्रेंटिस और एक्स आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 9,600 रुपये स्टाइपेंड होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://sronline.etrpindia.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर न्यूज़ और अपडेट सेक्शन में पर्सोनेल ब्रांच इंफॉर्मेशन में जाएं।
  3. इसके बाद भर्ती नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अधिसूचना पढ़ने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. आवेदन पत्र को भरें और फीस का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
रेलवे ने निकाली 4,471 पदों पर भर्ती, 27 सितंबर तक करें आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन जानें