इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने 31 अगस्त को आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप ए ऑफिसर (स्केल-1, 2 और 3) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) भर्ती (IBPS RRB Recruitment 2026) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा की संभावित तारीख पहले ही घोषित हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एडिट विंडो एक्टिव होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का अवसर दिया जाएगा। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। जिसमें पात्रता, वैकेंसी, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
चयन प्रक्रिया
ऑफिसर स्केल-1 (पीओ) लिए के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। जबकि ऑफिसर स्केल दो और तीन के लिए सिंगल लेवल परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगला चरण इंटरव्यू का होगा।
कब होगी परीक्षा?
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 और 22 नवंबर को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। ऑफिसर स्केल दो और तीन के लिए परीक्षा का आयोजन20 दिसंबर को होगा। ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-1 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑफिसर स्केल- 2 के लिए उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 1 से 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। ऑफिसर स्केल-3 के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में 5 साल तक का अनुभव होना जरूरी है।
क्लर्क पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। ऑफिसर स्केल-1 यानी पीओ के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ऑफिसर स्केल 2 के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। जबकि ऑफिसर स्केल 3 के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।






