पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (BOI Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://bankofindia.bank.in पर जाकर 25 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 205 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी, स्केल और ब्रांच में विभाजित किया गया है। ऑफिसर स्केल-4 लिए कुल 10 पद खाली हैं। ऑफिसर स्केल 3 के 49 पदों पर भर्ती होगी। ऑफिसर स्केल दो के लिए 118 और स्केल-1 के लिए 28 वैकेंसी है। सभी के लिए पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।
कितनी है फीस?
जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। एससी, एसटी और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपये है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा। फार्म होने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन से संबंधित दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय (जैसे कि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फुल स्टेक इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, डेटा इंजीनियरिंग लॉ, फायर सेफ्टी, सिविल इंजीनियरिंग इत्यादि) में बीटेक/बीई/एमसीए/एमएससी/ग्रेजुएशन/LLB की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 2 से लेकर 8 साल तक का अनुभव भी होना चाहिए, जो पोस्ट पर निर्भर करता है।
विभिन्न पदों के आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिसर स्केल (चीफ मैनेजर) पदों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष से लेकर 40/42 वर्ष तय की गई है। ऑफिसर स्केल 3 (सीनियर मैनेजर) के लिए आयु सीमा 28 से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल-2 (मैनेजर) के लिए आयु सीमा 25 से लेकर 35 वर्ष है। लॉ ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और सिक्योरिटी/फायर ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। ऑफिसर स्केल-1 सिविल इंजीनियर को छोड़कर सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से लेकर 30 वर्ष है। सिविल इंजीनियर के लिए आयु सीमा 25 से लेकर 30 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया जानें
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहला चरण ऑनलाइन टेस्ट का होगा, जिसकी अवधि 100 मिनट होगी। अधिकतम अंक 125 होंगे। इंग्लिश लैंग्वेज का सेक्शन 25 और प्रोफेशनल नॉलेज का सेक्शन 100 अंकों का होगा। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। ऑनलाइन परीक्षा का वैटेज 60% और इंटरव्यू का 40% होगा।






