असम में बड़ा प्रशासनिक पर फेरबदल हुआ है। बैच 2023 के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। वहीं LBSNAA से फेज-2 ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बैच 2024 के पांच आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है। कई जिलों के सह-जिला आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा चार ACS अधिकारियों को का भी स्थानांतरण हुआ है। कुछ को अतिरिकर प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग में जारी किया है, जो 29 अगस्त से प्रभावी है।
बेस्ट 2024 के आईएएस अधिकारी तेजस अग्निहोत्री को सह-जिला आयुक्त कालियाबोर, नगाँव पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी केएन चंदन जान्हवी को मार्गेरीटा तिनसुकिया के सह- जिला आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैच 2024 के इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई पोस्टिंग
सुरभी श्रीवास्तव को फेज-2 ट्रेनिंग पूरी करने के बाद रंगपाड़ा सोनितपुर के सह-जिला आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। सिंधु एन राघवन को सादिया तिनसुकिया का सह- जिला आयुक्त बनाया गया है। उन्हेल आशीष विद्याधर को अतिरिक्त जिला आयुक्त, गोसाईगांव सबडिवीजन (C) पद पर नियुक्त किया गया है।
इन दो आईएएस अफसरों का हुआ तबादला
बैच 2023 के आईएएस अधिकारी संस्कृति सोमानी, सह-जिला आयुक्त रंगापाड़ा सोनितपुर को स्थानांतरित करके उपसचिव कार्मिक विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं लौरेम्बम नेल्सन मंगांगचा, अतिरिक्त जिला आयुक्त गोसाई गांव सबडिवीजन (C) को स्थानांतरित करके होम एंड पॉलीटिकल डिपार्टमेंट का नया उपसचिव बनाया गया है।
इन ACS अधिकारियों को मिला नया पदभार
एसीएस अधिकारी बोनी इनाम शादब को उप सचिव पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह होजाई के अतिरिक्त जिला आयुक्त पद पर कार्यरत थे। कालियाबोर नगाँव के अतिरिक्त जिला आयुक्त पद पर कार्यरत राज बरुआ को वित्त विभाग का नया उपसचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें असम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और CMSGUY के OSD पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सैयद वसबीर सुभानी, सह-जिला आयुक्त सदिया तिनसुकिया को उप सचिव, आवास एवं शहरी मामलों के विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। राहुल डोले को अतिरिक्त आयुक्त होजई पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पहले सह- जिला आयुक्त मार्गेरीटा तिनसुकिया पद पर कार्यरत थे।






