MP Breaking News

नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 58.84 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 58.84 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

इंदौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रही है और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी बीच, क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की ब्राउन शुगर भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेश त्रिपाठी ने दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 58.84 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त किए गए कुल मशरूके की कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है एवं आगे की कार्रवाई जारी है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा चेकिंग अभियाल चलाया जा रहा है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम एमआर-10 क्षेत्र में पहुंची जहां पर दो बाइकों पर चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। टीम ने तत्काल ही संदिग्धों से पूछताछ की।

39.95 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर संदिग्धों ने अपने नाम अभिजीत, चंद्रशेखर, विशेष और गोपाल बताए है। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई। उनके पास से 39.95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं वाहनों को भी जब्त कर लिया।

दूसरी कार्रवाई में आरोपी 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने दूसरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने राहुल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 18.89 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की गई है। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग मामलों में कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 58.84 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार - MP Breaking News