MP Breaking News

Exam Calendar: सितंबर में होंगी ये 10 बड़ी परीक्षाएं, UPSC CDS भी शामिल, नोट कर लें ये तारीख, देखें लिस्ट

Published:
सितंबर में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली हैं। यूपीएससी के 2 और एसएससी के 3 एग्जाम इस लिस्ट में शामिल हैं। पहली तारीख से ही सीए इंटर परीक्षा की शुरुआत हो रही है।

छात्रों और सरकारी भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए सितंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इस लिस्ट में यूपीएससी सीडीएस और एनडीए-2 का एग्जाम भी शामिल है। रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 का आयोजन भी करने करने वाला है। ICAI सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षाएं भी शामिल हैं। सभी की तारीख घोषित हो चुकी हैं।

सितंबर में सीबीएसई सीटीईटी का आयोजन भी हो सकता है। हालांकि 6 सितंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यूजीसी नेट री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी) का आयोजन 9 से 10 सितंबर को होगा।

CA सितंबर परीक्षाओं की तारीख और समय

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 का आयोजन 1, 3 और 6 सितंबर को किया जाएगा। ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 तक चलेगी। सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 2, 5, 7 और 9 सितंबर को होने वाला है। पेपर 1 और 2 का समय 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे है। पेपर 3 और 4 दोपहर 2:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

RRB की महत्वपूर्ण परीक्षाएं

एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-2 का आयोजन 17 सितंबर को होने वाला है। परीक्षा से 10 दिन पहले प्रवेश पर शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। प्रवेश पत्र 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। इसके अलावा रेलवे भर्ती बोर्ड 24 सितंबर को आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBSTS और 30 सितंबर को CBAT का आयोजन करेगा। सीबीटी-2 में चयनित उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी, जिसके परिणाम 27 अगस्त को घोषित किए गए थे।

यूपीएससी की परीक्षाएं

यूपीएससी एनडीए/एनए-2 और सीडीएस-2 परीक्षा का आयोजन एक ही दिन किया जाएगा। 13 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा होगी। यूपीएससी एनडीए 2 के तहत 394 पदों पर भर्ती होगी। यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा के तहत रिक्त पदों की संख्या कुल 451 है। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होंगे। अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यहाँ देखें परीक्षाओं की लिस्ट और तारीख

  1. सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 और 2- 1 से लेकर 12 सितंबर
  2. सीए फाउंडेशन- 2 से लेकर 9 सितंबर तक
  3. यूपीएससी सीडीएस-2 13 सितंबर
  4. यूपीएससी एनडीए-2 परीक्षा- 13 सितंबर
  5. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती परीक्षा- 16 से लेकर 26 सितंबर
  6. एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर का पेपर 1- 8 सितंबर
  7. एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा 2026- 9 से 12 सितंबर
  8. एसबीआई पीओ मेंस- 12 सितंबर
  9. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 -17 सितंबर
  10. एमपीईएसबबी आरएईओ भर्ती परीक्षा- 17 सितंबर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews