नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) के पहले चरण को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने दो अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं। जिसमें सीट छोड़ने से संबंधित दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिसका पालन छात्रों को करना होगा। सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद जिन भी उम्मीदवारों ने “फ्रीज” या “फ्लोट” का ऑप्शन चुना है, लेकिन अब अपनी सीट से रिजाइन करना चाहते हैं। उन्हें 2 सितंबर तक अपनी सीट से इस्तीफा देने का मौका मिलेगा।
जिन छात्रों ने फ्लोट का ऑप्शन चुना है, 31 अगस्त शाम 4:00 बजे के बाद राउंड-1 आवंटित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। शाम 6:00 बजे तक संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान कोई भी गड़बड़ी मिलती है, तो सुधार का मौका रात 12:00 बजे तक दिया जाएगा। यदि उम्मीदवार सही दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाते हैं, तो उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी। 1 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे तक संस्थाओं द्वारा राउंड-1 के लिए उम्मीदवारों का एडमिशन कंफर्म या कैंसिल घोषित किया जाएगा। वेबसाइट http://mcc.nic.in/ पर लॉग लॉगिन करके एडमिशन स्टेटस नियमित तौर पर चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार इन बातों का रखें ख्याल
जिन छात्रों ने फ्लोट का ऑप्शन चुना है, वे लॉगिन करके राउंड-1 की अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन सीट विड्रोल स्लिप जनरेट होगा। ऐसा न करने पर इस्तीफे को अमान्य माना जाएगा। लेकिन यदि उम्मीदवार निर्धारित समय अपनी सीट छोड़ देते हैं, तो उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त नहीं की जाएगी।
जिन्होंने राउंड-1 फ्रीज का विकल्प चुना है और अपनी सीट को छोड़ना चाहते हैं, उन्हें आवंटित संस्थानों में उपस्थित होकर अपनी सीट से रिजाइन करना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर यह काम करने पर सिक्योरिटी डिपाजिट जब्त नहीं की जाएगी। इसके बाद ही सीट विड्रोल स्लिप ऑनलाइन नोडल ऑफिसर द्वारा जनरेट होगी। वरना इस्तीफे को अमान्य माना जाएगा।
राउंड-2 काउंसलिंग शेड्यूल जारी
राउंड 2 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो चुका है। 3 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे। वहीं चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 9 सितंबर है। 8 सितंबर को शाम 4:00 बजे चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। 9 से और 10 सितंबर को सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग की जाएगी। 11 सितंबर को परिणाम घोषित होंगे।छात्रों को 12 से लेकर 18 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का वेरिफिकेशन 19 सितंबर तक किया जाएगा।






