MP Breaking News

UPSC CMS परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, अब आगे क्या होगा? यहाँ जानें डिटेल 

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा रिजल्ट घोषित हो चुका है। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
UPSC CMS 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 1 सितंबर को यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का परिणाम (UPSC CMS Result) घोषित कर दिया है। पीडीएफ में  इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर दिया गया है। जिसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 को किया गया था।

रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख, रिजल्ट की तारीख उम्मीदवारों का रोल नंबर, शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा निर्देश, डॉक्यूमेंट सबमिशन से संबंधित गाइडलाइंस और अन्य जानकारी दी गई है। यूपीएससी सीएमएस चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होते हैं। पहला चरण लिखित परीक्षा का होता है, जो कल 500 अंकों का होता है। अगला चरण इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट का होगा, जो कल 100 अंकों का होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपज पर “What’s New” के सेक्शन में यूपीएससी सीएम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। नाम/रोल नंबर चेक करें।
  4. गाइडलाइंस को पढ़ें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।

अब आगे क्या होगा?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को आयु, शैक्षणिक योग्यता कम्युनिटी और बेंचमार्क डिसेबिलिटी से संबंधित ऑरिजनल दस्तावेज इंटरव्यू के दौरान प्रस्तुत करने होंगे। इसलिए उन्हें जरूरी सर्टिफिकेट पहले से ही तैयार रखने की सलाह दी गई है। लिखित परीक्षा परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद एक एक पोर्टल एक्टिव किया जाएगा, जिस पर उम्मीदवार लॉगिन करके शैक्षणिक स्टेटस और अन्य जानकारी को दस्तावेजों के साथ अपडेट कर पाएंगे।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही दस्तावेज किया जानकारी अपडेट कर अपलोड कर दी है, उन्हें फिर से लॉगिन करके सभी दस्तावेजों को वेरीफाई करना होगा। ताकि इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर तैयार किया जा सके।  वेबसाइट पर जल्द ही इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। व्यक्तिगत फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा, जो 30 दिनों तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
UPSC CMS परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, अब आगे क्या होगा? यहाँ जानें डिटेल