उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर UPCOS के पोर्टल, वेबसाइट एवं ‘लोगो’ का अनावरण करने के साथ ही आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार की सोच है कि सभी आउटसोर्स कार्मिकों को उनकी मेहनत का उचित मानदेय प्राप्त हो, उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी प्राप्त हो। कोई घटना-दुर्घटना होने पर वे अकेले न हों, बल्कि उनके साथ एक कवर भी हो, अब इसके माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों को एक संस्थागत सुरक्षित भविष्य प्राप्त होगा।
योगी ने कहा पहले तीन तरह की व्यवस्था थी, एक तरफ कर्मचारी होता था दूसरी तरफ एजेंसी होती थी और तीसरी तरफ सरकार का कोई विभाग होता था, यानि कर्मचारी को किसी समस्या को लेकर अलग अलग दरवाजों में जाना पड़ता था, वेतंकी चिंता रहती थी, सामाजिक सुरक्षा नहीं थी, सेवा सुरक्षा की गारंटी भी नहीं थी जब उसकी सुनवाई नहीं होती थी तो कर्मचारी सोचता था मैं कहाँ हूँ? मेरी और मेरे परिवार की चिंता कौन करेगा ?
सरकार और कर्मचारी का रिश्ता एक विश्वास, एक जिम्मेदारी का
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार और कर्मचारी का रिश्ता केवल वेतन और कार्य का नहीं होता वह एक विश्वास का रिश्ता होता है एक जिम्मेदारी का रिश्ता होता है और उसी विश्वास को बनाये रखने के हमेशा प्रयास हमरी सरकार ने किये, सरकार की सोच है कर्मचारी परेशान न हो उसका समय अपने कर्तव्य के लिए लगे और जो समय बचे वो अपने परिवार को अपने बच्चों को दे।
योगी ने बताई UPCOS के गठन की वजह
योगी ने कहा साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारी काम करते हैं लेकिन इनकी सुरक्षा पर पिछली सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया, मानदेय की कोई गारंटी नहीं, स्वास्थ्य की कोई सुविधा नहीं, घटना दुर्घटना होने पर कोई पूछने वाला नहीं, उन्होंने कहा पीएम मोदी का मानना रहा है कि सुशासन की पहली शर्त होती है संवेदनशीलता और इसीलिए हम लोगों ने इस आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया है। इसके माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों को एक संस्थागत सुरक्षित भविष्य प्राप्त होगा।
सरकार और कर्मचारी का रिश्ता केवल वेतन और कार्य का नहीं होता, वह एक विश्वास, एक जिम्मेदारी का होता है… pic.twitter.com/BL0FLJooLU
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 2, 2026
संवेदनशीलता, सुशासन की पहली शर्त है और इसीलिए हम लोगों ने इस आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया है।
इसके माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों को एक संस्थागत सुरक्षित भविष्य प्राप्त होगा… pic.twitter.com/61ieIPqsa2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 2, 2026






