MP Breaking News

इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ पर उमंग सिंघार का BJP पर हमला, बोले ‘कार्यक्रम पूरी तरह सफल होगा’

आयोजन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच खींचतान जारी है। कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति का मुद्दा राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है।
Umang Singhar

इंदौर मे कांग्रेस के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि राहुल गांधी इंदौर आकर युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस कार्यक्रम में अड़चन डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस सक्षम है और कार्यक्रम हर हाल में सफल होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ पूरी तरह सफल होगा क्योंकि Gen-Z और Gen-Alpha ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि देश और मध्यप्रदेश के युवाओं की आवाज को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं।

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर असमंजस 

कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है। उनकी तरफ से नगर निगम के समक्ष स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन 2 सितंबर तक अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इसी को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

ये मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर नेहरू स्टेडियम ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने पत्र में लिखा है कि ये राजनीति कार्यक्रम नहीं है बल्कि शिक्षा के अधिकार, शिक्षा की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर केंद्रित जनसंवाद है। उन्होंने मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर कार्यक्रम के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

उमंग सिंघार बोले “कार्यक्रम पूरी तरह सफल होगा”

इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है भले ही सरकार कोई भी बहाने करे, कांग्रेस सक्षम है और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होगा।  उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी इंदौर आएंगे और युवा संवाद करेंगे। प्रदेश के युवाओं से बात करेंगे। भले सरकार कुछ भी बहाने करे लेकिन कांग्रेस सक्षम है और कार्यक्रम होगा। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पूरी तरह सफल होगा, क्योंकि Gen-Z और Gen-Alpha ही देश का भविष्य हैं। देश और मध्यप्रदेश के युवाओं की आवाज़ को मजबूती देने के लिए ही लोकसभा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी इंदौर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी को जेन ज़ी से खतरा लग रहा है इसीलिए वो इस तरह के कार्यक्रम पर रोक लगाना चाहती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ पर उमंग सिंघार का BJP पर हमला, बोले ‘कार्यक्रम पूरी तरह सफल होगा’