MP Breaking News

2 साल के FD पर मिलेगा 8.05% रिटर्न, सितंबर में अब इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदली ब्याज दरें, जानें नए रेट 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 सितंबर से फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू होंगी। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है? 
bank fd rates

AI Generated Image

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 1 सितंबर 2026 से लागू हो चुके हैं। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.80% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नई दरें लागू कर दी गई है। ध्यान रखें कि सभी बैंक एफडी के इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। प्लैटिना डिपॉजिट पर 7. 35% से लेकर 7.90% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। जिसमें 1 करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। यह नॉन कॉलेबल होता है, जिसमें मैच्योरिटी से पहले एफडी बंद करने की अनुमति नहीं होती। इसकी अवधि 12 महीने से लेकर 60 महीने है।

इस टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। कॉलेबल एफडी का विकल्प चुनने पर 7.80% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.30% है। यदि कोई ग्राहक प्लैटिना फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प चुनता है, तो इस टेन्योर पर 7.90% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। ध्यान रखें कि NRO और NRE डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज की सुविधा नहीं मिलती। एफडी पर बैंक 7.20% ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल के टेन्योर के लिए सामान्य नागरिकों को 7.55% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.05% ब्याज मिल रहा है।  1 साल या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 7% से ज्यादा इंटरेस्ट दे रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 से लेकर 89 दिन- 4.45%
  • 90 दिन से लेकर 170 दिन- 4.65%
  • 180 दिन- 6%
  • 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल- 7.55%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.25%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने तक- 7.80%
  • 3 साल 6 महीने से अधिक और 5 साल तक- 7.20%
  • 5 साल 1 दिन- 7.30%
  • 5 साल 2 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.50%
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए- 0.50% अतिरिक्त ब्याज

रेकरिंग डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 

रिकरिंग डिपॉजिट में ग्राहक 6 महीने से लेकर 120 महीने तक का निवेश कर सकते हैं। इसपर 5.50% से लेकर 7.80% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। अधिकतम ब्याज 39 दिन से लेकर 42 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। बैंक सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% की अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी ऑफर कर रहा है।

यहाँ जानें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
2 साल के FD पर मिलेगा 8.05% रिटर्न, सितंबर में अब इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदली ब्याज दरें, जानें नए रेट