MP Breaking News

Gwalior News : गुस्साई दो युवतियों ने होटल की महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ की मारपीट, सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा, मामला दर्ज

ग्वालियर के मयूर मार्केट के होटल में काम करने वाली तीन युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जाँच कर रही है ।
Two angry young women assaulted a female hotel receptionist in Gwalior

Two angry young women assaulted a female hotel receptionist in Gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तीन युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दो युवतियां मिलकर एक युवती को लात घूंसों से मारती, उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटती हुई दिखाई दे रही है, बताया जा रहा है कि तीनों एक ही होटल में काम करती थी और होटल के बाहर ही ये हंगामा हुआ है, पीड़ित युवती ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर मार्केट में मैक्सन होटल है, वहां वर्षा राजपूत नामक युवती रिसेप्शनिस्ट के तौर पर पदस्थ थी उसी होटल में प्रिया राजपूत और नेहा राजपूत भी काम करती थी , कल मंगलवार को इन तीनों के बीच किसी काम को लेकर विवाद हो गया तीनों के बीच जमकर बहस होने लगी, होटल मालिक ने मामला शांत कराने के लिए तीनों को ही नौकरी से निकाल दिया और गार्ड से कहकर तीनों को बाहर निकलवा दिया।

नौकरी से निकाले जाने से तीनों का गुस्सा और बढ़ गया, होटल के बाहर आते ही तीनों में फिर विवाद होने लगा , गुस्साई प्रिया और नेहा ने वर्षा को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे, दोनों युवतियों ने वर्षा को लात घूंसों से मारा उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, आरोप है कि युवतियों ने वर्षा के हाथ में काटा और उसे कई जगह चोट पहुंचाई।

एक महिला ने जुटाई हिम्मत युवतियों को अलग किया 

सड़क पर युवतियों के बीच मारपीट होते देख लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन मामला युवतियों का होने के कारण हिम्मत नहीं कर सके इसी बीच एक बुजुर्ग महिला ने बीच बचाव कर उनका झगड़ा शांत कराया और वहां से भगाया। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

घटना के बाद वर्षा राजपूत थाटीपुर थाने पहुंची और प्रिया राजपूत और नेहा राजपूत के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई उसने पुलिस को पूरी घटना बताई और चोटों के निशान भी दिखाए, वर्षा ने आरोप लगाये कि प्रिया और नेहा ने मारपीट करने के अलावा उसे गन्दी गन्दी गालियाँ दी और जाते जाते जान से मारने की धमकी भी है, पुलिस ने वर्षा की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

Gwalior News : गुस्साई दो युवतियों ने होटल की महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ की मारपीट, सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा, मामला दर्ज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
Gwalior News : गुस्साई दो युवतियों ने होटल की महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ की मारपीट, सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा, मामला दर्ज