MP Breaking News

ग्वालियर पुलिस “ऑपरेशन ईगल”: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त

Written by:Atul Saxena
Published:
एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन ईगल में कुछ ऐसे सोशल मीडिया एकाउंट चिन्हित हुए हैं जिसमें हथियार तो वैध है लेकिन उसे कोई अन्य व्यक्ति लिए हुए है या फिर उसका लाइसेंस निरस्त हो चुका है हम ऐसे एकाउंट धारकों के खिलाफ जल्दी ही एक्शन लेंगे।
Gwalior Police Operation Eagle Accused arrested

Gwalior Police Operation Eagle Accused arrested

Google पर MP Breaking को चुनें

ग्वालियर पुलिस ने ऐसे बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन ईगल शुरू किया है जो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अवैध हथियार  दिखाकर रंगदारी करते हैं, रील बनाकर पोस्ट करते हैं, या फिर हथियार की डीपी बनाकर लगाते हैं, पिछले कई दिनों से पुलिस इस तरह के लोगों की तलाश कर रही थी और उसने कई ऐसे एकाउंट चिन्हित किये फिर 12 आरोपियों को तलाश कर उनको गिरफ्तार किया औ रुनके कब्जे से 12 अवैध हथियर भी बरामद किये।

ग्वालियर पुलिस पिछले किन दिनों से ऐसे सोशल मीडिया एकाउंट खंगाल रही थी जिसमें अवैध हथियारों का प्रदर्शन था, लोग हथियार चलाते दिख रहे थे या फिर उन्होंने हथियार के साथ डीपी बनाकर लगाई थी, पुलिस ने इन एकाउंट की लिसितंग की डेटा निकाला और फिर साइबर सेल, सोशल मीडिया सेल, जिला विशेष शाखा ने एकाउंट की मदद से आरोपियों के पते ठिकाने निकाले उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम की मदद से पुलिस ने इन आरोपियों को दबोच लिया, ये कर्रवाई ग्वालियर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में की गई, पकडे गए आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार भी जब्त किये गए जिसमें देशी कट्टा , पिस्टल अदि शामिल हैं।

हथियार का प्रदर्शन किया तो पुलिस खोज निकालेगी 

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी अवैध हथियार का सोशल मीडिया या खिन और प्रदर्शन किया तो हमारी टीमें छोड़ेंगी नहीं, उन्होंने कहा यदि हथियार वैध है लेकिन इसका प्रदर्शन करने वाला लाइसेंस धारक नहीं है या फिर निरस्त लाइसेंस धारक का हथ्गियर है और उसका प्रदर्शन किया जाता है तो ग्वालियर पुलिस सोशल मीडिया पर इस तरह की रंगदारी दिखने वालों को छोड़ेगी नहीं खोज निकालेगी और जेल भेजेगी।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर 

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी 12 आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है जिले के अलग अलग थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं, इन सभी एक पास अवैध हथियार मिले है, उन्होंने कहा ऑपरेशन ईगल जारी है, पुलिस की सोशल मीडिया सेल, आईटी सेल लगातार ऐसे सोशल मीडिया एकाउंट्स पर निगरानी रखे हुए हैं जो अवैध हथियार दिखाकर रंगदारी दिखाते हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 20 से 25 साल की उम्र के बीच के हैं, पुलिस उन लोगों पर भी कार्रवाई करेगी जो अपना लाइसेंसी हथियार दूसरे को देते जो सोशल मीडिया पर रील बनाकर या डीपी बनाकर डालता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
ग्वालियर पुलिस "ऑपरेशन ईगल": सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त