MP Breaking News

इंदौर के हीरा नगर थाने के दो आरक्षक लाइन अटैच, फरियादी से मारपीट और बिना कारण थाने लाने की शिकायत पर की गई कार्रवाई

इंदौर के हीरा नगर थाने में पदस्थ दो आरक्षकों के खिलाफ फरियादी को बिना उचित कारण रात में थाने लाने और मारपीट करने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है।
इंदौर के हीरा नगर थाने के दो आरक्षक लाइन अटैच, फरियादी से मारपीट और बिना कारण थाने लाने की शिकायत पर की गई कार्रवाई

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत का मामला सामने आया है। दरअसल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाने में पदस्थ दो आरक्षक फरियादियों को बिना उचित कारण रात के समय थाने लेकर आए और उनके साथ मारपीट की। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस विभाग ने प्रथम दृष्टया जांच कर दोनों आरक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

वहीं कार्रवाई के तहत आरक्षक रितेश पाटीदार और आरक्षक पोहप सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है। फिलहाल दोनों को थाने की ड्यूटी से हटा दिया गया है और पूरे मामले की प्राथमिक जांच जारी है।

शिकायत के बाद दोनों आरक्षकों पर हुई कार्रवाई

शिकायत के अनुसार हीरा नगर थाने में पदस्थ आरक्षक रितेश पाटीदार और आरक्षक पोहप सिंह फरियादियों को रात के समय बिना किसी उचित कारण के थाने लेकर आए। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसीपी स्तर पर शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया जांच की गई। जांच के बाद दोनों आरक्षकों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया। पुलिस विभाग ने फिलहाल दोनों आरक्षकों को थाने की नियमित ड्यूटी से अलग कर दिया है। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है और आगे की प्रक्रिया जांच पूरी होने के बाद तय की जाएगी।

आगे तथ्यों के आधार पर होगा फैसला – एसीपी बोलीं

वहीं एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच की गई जिसके बाद दोनों आरक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की प्राथमिक जांच अभी जारी है और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

शकील अंसारी, इंदौर

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
इंदौर के हीरा नगर थाने के दो आरक्षक लाइन अटैच, फरियादी से मारपीट और बिना कारण थाने लाने की शिकायत पर की गई कार्रवाई