त्योहारी सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 3 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,53,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी की कीमत उछलकर 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.51 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.28 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।
वैश्विक बाजार (Comex) पर सोना चढ़कर 4,476.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी उछलकर 66.185 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में आए नरमी के रुख ने कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन दिया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड लगभग 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रही है।अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के 99.50 के स्तर के आसपास मजबूत रहने से भारतीय रुपया दबाव में है। प्रति डॉलर रुपये का स्तर ₹94.95 – ₹95.20 के दायरे में कारोबार कर रहा है।
वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान वार्ताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में निवेशकों को आकर्षित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक अनिश्चितता जब तक बनी रहेगी, तब तक सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। जब तक डॉलर और कच्चे तेल में स्थिरता नहीं आती, तब तक निवेशकों एसआईपी (SIP) या गिरावट पर चरणबद्ध तरीके से ही निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
गुरुवार का इंदौर-भोपाल का ताजा भाव
- 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55,400 रुपये दर्ज किया गया है।
- गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
- 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट
- बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,500 दर्ज किया गया है। इसके अलावा 22 कैरेट का भाव 1,42,550 और 18 कैरेट का भाव 1,16,660 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
- चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये बनी हुई है।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






