MP Breaking News

School Holiday : जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक.. सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

September School Holiday 2026: सितंबर में रविवार के अलावा जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और अनंत चतुर्दशी समेत कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं, जिसके चलते स्कूलों में अवकाश रहने वाला है। हालांकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होंगी। आइए देखते है सितंबर में कब-कब और कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे।
school

School News

सितंबर का महीना शुरू हो गया है और इस महीने में जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहार पड़ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में इन अवसरों पर स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। हालांकि, छुट्टियां राज्य और स्कूल के अनुसार बदल सकती हैं, क्योंकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होती है।

इसके अलावा राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की तारीख तय करते हैं। कहीं जन्माष्टमी पर स्कूल बंद रहेंगे तो महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में गणेश चतुर्थी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।  रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी। आइए जानते हैं सितम्बर 2026 में कौन-कौन से राष्ट्रीय अवकाश पड़ेंगे और किन-किन त्योहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

सितंबर में कब-कब और किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

  • ​4 सितम्बर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: देश के अधिकांश राज्यों (राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब और ओडिशा) में स्कूलों में छुट्टी रहने की संभावना है।
  • 5 सितंबर, शिक्षक दिवस: स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, पढ़ाई नहीं होती। पंजाब, (बाबा जीवन सिंह जी का जन्मदिन)
  • ​14 सितम्बर गणेश चतुर्थी: महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रह सकती है।
  • 17 सितंबर, विश्वकर्मा पूजा: बिहार, असम और गुजरात के कुछ हिस्सों में इस मौके पर स्कूलों में छुट्टियां होती है। यह छुट्टी संबंधित राज्य और स्कूल की ओर से जारी कैलेंडर के आधार पर रहती है।
  • 18 सितम्बर, गौरी पूजन: महाराष्ट्र और कुछ पड़ोसी राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों अवकाश हो सकता है। गुजरात, संवत्सरी के चलते भी कुछ स्कूल बंद रह सकते हैं। यह जैन धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में शामिल है और पर्युषण पर्व के समापन से जुड़ा है। यह छुट्टी मुख्य रूप से क्षेत्रीय कैलेंडर पर निर्भर है।
  • ​25 सितम्बर अनंत चतुर्दशी: गणेश विसर्जन के अवसर पर महाराष्ट्र तथा मध्य भारत के कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।

चार रविवार और शनिवार

  • 6 सितम्बर, 13 सितम्बर, 20 सितम्बर और 27 सितम्बर को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
  • जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 12 सितम्बर और 26 सितम्बर को स्कूल बंद रहेंगे। 12 सितंबर को पंजाब में प्रथम प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और सरागढ़ी दिवस के चलते स्कूल बंद रह सकते हैं।

​राज्य-स्तरीय और क्षेत्रीय अवकाश

  • 21 सितम्बर: राजस्थान में रामदेव जयंती और तेजा दशमी, खेजड़ी शहीद दिवस तथा केरल में श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर स्थानीय स्कूल बंद रहेंगे।
  • ​23 सितम्बर: हर साल शहीदी दिवस (हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहते हैं
  • ​26 सितम्बर: सिक्किम में इंद्र जात्रा और केरल में श्री नारायण गुरु जयंती की छुट्टी रहेगी।
  • 28 सितंबर: शहीद भगत सिंह जयंती के चलते पंजाब व हरियाणा में स्कूल बंद रह सकते हैं। इस दिन शहीदों को सम्मान देने के लिए शहीदी दिवस मनाया जाता है और राज्य में स्कूलों के लिए अवकाश हो सकता है।

​नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
School Holiday : जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक.. सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट - MP Breaking News