MP Breaking News

SSC ने निकाली 1748 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 22 सितंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन 2 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SSC ने निकाली 1,748 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 22 सितंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती (SSC JE 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग कि आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर 22 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1748 है, जिसमें आयोग बदलाव भी कर सकता है। कैटिगरी वाइज और पोस्ट वाइज वेकेंसी अलग से घोषित की जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। करेक्शन पोर्टल 28 से लेकर 30 सितंबर तक एक्टिव रहेगा। पेपर-1 का आयोजन अक्टूबर या नवंबर 2026 में हो सकता है। वहीं पेपर-2 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में दिसंबर 2026 में किया जाएगा।

इतनी है फीस

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं महिला,  एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।  शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 23 सितंबर रात 11:00 बजे है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग या विषय में डिग्री या/ 3 वर्षीय डिप्लोमा (इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी/बीएससी की योग्यता होनी चाहिए। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसे उम्मीदवार अधिसूचना में चेक कर सकते हैं। 1 अगस्त 2026 तक उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 30 या 32 वर्ष, जो पोस्ट पर निर्भर करती है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

एसएससी जेई सिलेक्शन प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में पेपर-1 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। इसकी अवधि कल 2 घंटे होगी। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 50, जनरल अवेयरनेस से संबंधित 50 और संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्निकल विषय से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। दूसरा चरण पेपर-2 का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें टेक्निकल और इंजीनियरिंग विषय से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 300 अंकों के होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। कुछ पदों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा।

कितना होगा वेतन?

नियुक्ति के बाद में 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स पे लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। इन हैंड सैलरी के साथ-साथ DA, HRA और TA समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
SSC ने निकाली 1748 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 22 सितंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल