MP Breaking News

एमपी मौसम: बैतूल-सागर समेत 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, अबतक 28.1 इंच पानी गिरा

MP Weather Update: गुरुवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर 2 जिलों में रेड, 6 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा।
imd rainfall, imd weather update

मानसूनी सिस्टम के मजबूत रहने के चलते मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार, 3 सितंबर को नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया या है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके अलावा इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भी बादलों की आवाजाही के साथ बौछार की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल एवं उससे सटे झारखंड के ऊपर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र के कमजोर होकर दक्षिण उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से 4 सितंबर से भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेी। इस दौरान भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भारी बारिश होने की संभावना है। 5 सितंबर को भी उत्तरी मध्य प्रदेश और 6 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश में तेजी जारी रह सकती है।

गुरुवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा,रायसेन, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, छतरपुर
  • भारी बारिश (येलो अलर्ट): विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सतना, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा

जानिए भोपाल-इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में कैसा रहेगा मौसम

भोपाल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया में हल्की से मध्यम बारिश, झंझावत (आंधी) और वज्रपात, 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चलने का भी अनुमान है।

जानिए 4 से 6 सितंबर तक कहां-कैसा होगी बारिश

4 सितंबर, शुक्रवार

  • अति भारी बारिश: राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतुल, गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा (ऑरेंज अलर्ट)
  • भारी बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह (येलो अलर्ट)
  • झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर

5 सितंबर, शनिवार

अति भारी बारिश: विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर (ऑरेंज अलर्ट)

भारी बारिश: राजगढ़, हरदा, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी (येलो अलर्ट)

झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतुल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा

6 सितंबर, रविवार

भारी बारिश: राजगढ़, विदिशा, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी (येलो अलर्ट)

झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतुल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, मैहर, पांढुर्णा

मध्य प्रदेश में अब भी 11 फीसदी कम बारिश हुई

  • मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 28.1 इंच ( 714.2 मिलीमीटर) बारिश हुई है, जबकी अबतक 31.5 इंच ( 799.9 मिमी बारिश) होनी चाहिए थी। यह कोटे से 3.4 इंच या 11% पानी कम गिरा है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 4% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 17% कम पानी गिरा है। इस अवधि में 40 जिलों में 2 से 55 प्रतिशत तक बारिश कम दर्ज हुई है। इनमें जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल संभाग के कई जिले शामिल हैं।
  • अबतक सिर्फ अनूपपुर, मऊगंज, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई।

एमपी मौसम: बैतूल-सागर समेत 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, अबतक 28.1 इंच पानी गिरा एमपी मौसम: बैतूल-सागर समेत 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, अबतक 28.1 इंच पानी गिरा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
एमपी मौसम: बैतूल-सागर समेत 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, अबतक 28.1 इंच पानी गिरा - MP Breaking News