फरवरी में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक में एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.70% तक रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 7.20% है। ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।
सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है। 15 महीने से 3 साल तक के एफडी के निवेश पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए इंटरेस्ट रेट 4 फरवरी लागू हो चुके हैं। 5 करोड़ रुपये से अधिक के लिए नई दरें 6 फरवरी 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं।
एक साल के एफडी पर कितना रिटर्न मिलेगा?
बैंक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 365 दिन से लेकर 15 महीने तक के निवेश पर 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7% रिटर्न मिल रहा है। 5 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। 364 दिन के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज मिल रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
- 15 से लेकर 30 दिन- 2.75%
- 31 से लेकर 45 दिन तक- 3%
- 46 से लेकर 90 दिन- 3.50%
- 91 दिन- 4.50%
- 92 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
- 180 दिन- 5.50%
- 181 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
- 270 दिन- 5.50%
- 271 दिन से लेकर 363 दिन- 6%
- 364 दिन- 6%
- 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम- 6.50%
- 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.70%
- 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.70%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.70%
- 3 साल से लेकर 4 साल से कम- 6.40%
- 4 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.40%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%
एफडी की ब्याज दरें यहाँ चेक करें
सेविंग्स डिपॉजिट और लोन के लिए नई दरें
बैंक ने सेविंग डिपाजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 9 जुलाई 2025 को संशोधन किया गया था। वर्तमान में डॉमेस्टिक सेविंग अकाउंट पर 2.50% सालाना ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 16 जनवरी 2026 को बैंक में मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स लागू किए थे। एमसीएलआर फिलहाल 7.50% से लेकर 8.55% है।





