दिवाली से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। अक्टूबर में अब तक कई सरकारी और प्राइवेट बैंक इंटरेस्ट रेट में संशोधन कर चुके हैं। इस सूची में साउथ इंडियन बैंक भी शामिल है। बैंक ने डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट्स के लिए नई दरें प्रभावी कर दी हैं। जो एनआरओ अकाउंट पर भी लागू हैं। बता दें कि एनआरई टर्म डिपॉजिट की ब्याज दोनों में कोई संशोधन नहीं किया गया है।
संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर बैंक 2.90% से लेकर 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.40% से लेकर 7.25 प्रतिशत है। डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर कस्टमर को बैंक मैच्योरिटी से पहले विड्रोल की अनुमति भी देता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न मिलने वाला है।
इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे अधिक रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न 1 साल के टेन्योर पर मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति फिक्स्ड डिपॉजिट में एक लाख रुपये का निवेश एक साल के लिए करता है, तो उसे मैच्योरिटी के समय 1 लाख 6 हजार 765 रुपये मिलेंगे। जिसमें से 6765 रुपये ब्याज की राशि होगी। इसके अलावा यह बैंक कई एफडी स्कीम की सुविधा भी दे रहा है। 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर 6.40% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.80% है। 66 महीने के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर 6% रिटर्न जनरल सिटीजंस को बैंक ऑफर कर रहा है। टैक्स गेन डिपॉजिट स्कीम के तहत 5 साल निवेश करने 5.70% रिटर्न मिल रहा है, जिस पर 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट (Fixed Deposit)
- 7 दिन से 30 दिन- 2.90%
- 31 से लेकर 90 दिन- 3.50%
- 91 दिन से लेकर 99 दिन- 4.50%
- 100 दिन से लेकर 180 दिन- 4.80%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.70%
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
- 1 साल- 6.60 प्रतिशत
- 1 साल से अधिक और 1 साल 6 दिन तक- 6.10%
- 1 साल 7 दिन से लेकर 399 दिन- 6.20%
- 400 दिन- 6.30%
- 401 दिन से लेकर 5 साल से कम- 6.20%
- 5 साल से लेकर 66 महीने से कम- 5.70%
- 66 महीने (ग्रीन डिपॉजिट)- 6%
- 5 साल टैक्स गेन- 5.70%
एफडी की ब्याज दरें यहाँ चेक करें






