प्राइवेट सेक्टर के करूर विकास बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 6 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं। बैंक ने यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति सिमिटी बैठक शुरू होने से पहले उठाया है। कुछ टेन्योर पर अब अधिक रिटर्न मिलेगा।

संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.20% तक ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का मैच्योरिटी स्लैब कस्टमर्स चुन सकते हैं। बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए एफडी खुलवाने से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बैंक एफडी पर नॉमिनेशन और लोन की सुविधा भी ऑफर करता है। केवल 100 रुपये के निवेश से इसकी शुरुआत की जा सकती है। 3 करोड़ रुपये रक के डिपॉजिट पर प्री-क्लोजर के लिए 1% पेनल्टी लगती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। पहले इस पर 6.80% ब्याज मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 7.20% कर दिया गया है। टैक्स शील्ड डिपॉजिट पर बैंक 6.55% ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्रीन डिपॉजिट स्कीम के तहत 2345 दिन का निवेश करने पर 6.25 प्रतिशत ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। रेनबो डिपॉजिट पर 4.75% रिटर्न मिल रहा है। ग्राहकों को 1 साल का निवेश करने पर 6. 55% मिलेगा। 2 साल, 3 साल और 5 साल तक का निवेश करने पर भी 6.55% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट जानें

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 4%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 4.50%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5.75%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 333 दिन- 6.40%
  • 333 दिन- 6.65%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.40%
  • 1 साल से लेकर 399 दिन तक- 6.55%
  • 400 दिन- 7.20%
  • 401 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.55%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.55%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.55%
  • 5 साल से अधिक- 6.25%
  • रैनबो डिपॉजिट- 4.75%
  • ग्रीन डिपॉजिट- 6.25%