पब्लिक सेक्टर के पंजाब एंड सिंध बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के साथ-साथ सेविंग बैंक डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। नए रेट 16 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 2.85% से लेकर 6.85% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। इसके अलावा पीएसबी कई टेन्योर की सुविधा भी दे रहा है। वहीं एक करोड़ रुपये तक के सेविंग्स डिपॉजिट के लिए ब्याज दर 2.20% है।
सबसे ज्यादा रिटर्न 666 दिन के नॉन कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.85% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। हालांकि इस मैच्योरिटी से पहले विड्रॉल की अनुमति नहीं होती। 666 दिन के कॉलेबल एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है। 444 दिन के नॉन कॉलेबल एफडी में निवेश करने पर बैंक 6.80% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। इसी टेन्योर के लिए कॉलेबल ऑप्शन को चुनने पर 6.70% रिटर्न मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा एक्स्ट्रा रिटर्न
वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस के लिए ही उपलब्ध है। 180 दिन या इससे अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट में 3 करोड़ रुपये से कमका निवेश करने पर यह सुविधा मिलेगी। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस यानि 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 0.25% एक्स्ट्रा ब्याज कुछ चुनिंदा टेन्योर पर मिल रहा है। इसमें 375, 444, 666, 777 और 999 दिन के टेन्योर के साथ-साथ पीएसबी ग्रीन डिपॉजिट शामिल है। समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव होता रहता है। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट करने की सलाह दी जाती है।
टेन्योर-वाइज ब्याज दरें
- 7 से लेकर 14 दिन- 2.85%
- 15 से लेकर 30 दिन- 2.85%
- 31 से लेकर 45 दिन- 2.85%
- 46 से लेकर 90 दिन- 3.35%
- 91 से लेकर 120 दिन- 3.35%
- 121 से लेकर 150 दिन- 3.35%
- 151 दिन से लेकर 179 दिन- 4.85%
- 180 दिन से लेकर 364 दिन- 4.85%
- एक साल- 5.85%
- 1 साल से अधिक और 374 दिन- 5.60%
- 375 दिन (कॉलेबल)- 6.0%
- 375 दिन (नॉन कॉलेबल)- 6.50%
- 376 दिन से लेकर 443 दिन- 5.60%
- 444 दिन (कॉलेबल)- 6.70%
- 444 दिन (नॉन कॉलेबल)- 6.80%
- 445 दिन से लेकर 665 दिन- 5.85%
- 666 दिन (कॉलेबल)- 6.75%
- 666 दिन (नॉन कॉलेबल) 6.85%
- 666 से अधिक और 22 महीने से कम- 5.85%
- 22 महीने- 5.95%
- 22 महीने से अधिक और 2 साल से कम- 5.85%
- 2 साल से लेकर 776 दिन- 5.95%
- 777 दिन- 6%
- 777 दिन से लेकर 998 दिन- 5.85%
- 999 दिन (कॉलेबल)- 6%
- 999 दिन (नॉन कॉलेबल)- 6.05%
- 1000 दिन से लेकर 3 साल से कम- 5.95%
- 3 साल से लेकर 44 महीने से कम- 5.85%
- 44 महीने- 5.95%
- 44 महीने से अधिक और 5 साल से कम- 5.85%
- 5 साल- 5.95%
- 5 साल से अधिक और 66 महीने से कम- 5.85%
- 66 महीने- 5.95%
- 66 महीने से अधिक और 10 साल तक- 5.85%
यहाँ देखें पीएसबी एफडी की संशोधित ब्याज दरें





