Hindi News

इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, खास स्कीम भी लॉन्च, 23 फरवरी से नए रेट्स लागू

Published:
फरवरी में एक और बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत भी की गई है। आइए जानें कितना रिटर्न मिलेगा?
इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, खास स्कीम भी लॉन्च, 23 फरवरी से नए रेट्स लागू

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर की आईडीबीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए इंटरेस्ट रेट्स 23 फरवरी 2026 से लागू होने वाले हैं। 3 करोड़ रुपये से काम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। 60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7%। ग्राहक 7 दिन से लेकर 20 साल तक का निवेश कर सकते हैं। बैंक ने स्पेशल एफडी स्कीम भी लॉन्च की है।

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। टैक्स सेविंग एफडी के तहत 5 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% रिटर्न बैन ऑफर कर रहा है। वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट पर 6.35% ब्याज मिल रहा है।

नई एफडी स्कीम के बारे में 

बैंक की नई स्पेशल एफडी स्कीम का नाम “आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट” है। इसकी अवधि 370 दिन है। इस पर 6.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। स्कीम  का लाभ 18 साल से लेकर 58 साल 11 महीने का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। खास बात यह है कि इस स्कीम के तहत 7.50 लाख के निवेश पर 15 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज मिलता है। यह सुविधा केयर हेल्थ इंश्योरेंस ऑफर कर रहा है।

27 मार्च इस स्कीम की डेडलाइन 

बैंक उत्सव एफडी नाम की स्पेशल स्कीम भी ऑफर कर रहा है। इसकी वैधता 31 मार्च 2026 है। इसमें दो टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। 555 दिन के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिलता है। वहीं 700 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। चिरंजीवी सुपर सीनियर एफडी स्कीम के तहत 555 दिन के टेन्योर पर 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 7.05% ब्याज मिल रहा है। 700 दिन के टेन्योर पर 7.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

रेगुलर एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट्स 

  • 7 से लेकर 30 दिन- 3%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.15%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4.35%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.60%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.35%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन तक- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.80%
  • 1 साल- 6.20%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.35%
  • 5 साल- 6.25%
  • 5 साल से अधिक और 7 साल तक- 5.95%
  • 7 साल से अधिक और 10 साल तक- 5.90%
  • 10 साल से लेकर 20 साल तक- 5.80%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

(अस्वीकरण: यह आलेख बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर बदलाव होता है। निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करें। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews