Hindi News

36 महीने के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

Published:
एफडी के ब्याज दरों में एक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदलाव किया है। कई टेन्योर पर 7% अधिक रिटर्न मिल रहा है। नए रेट सितंबर में लागू किए गए हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
36 महीने के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

नवरात्रि से पहले फिक्स डिपाजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों की लिस्ट में स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। संशोधन के बाद 3.50% से लेकर 7.75% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.75% से लेकर 7.75% है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 7 दिन से लेकर 120 महीने तक का टेन्योर ऑप्शन बैंक ऑफर करता है।

समय से पहले  पैसों की निकासी करने पर एक प्रतिशत जुर्माना भी लगता है। सबसे ज्यादा रिटर्न 18 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने 2 दिन तक के एफडी पर बैंक ऑफर कर रहा है।  18 महीने 3 दिन से लेकर 36 महीने के सावधि जमा पर 7.50% ब्याज दे रहा है। 12 महीने से लेकर 60 महीने से कम के सभी टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7% अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।

मैच्योरिटी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट जानें 

  • 7 दिन से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 दिन से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 दिन से लेकर 3 महीने तक- 4.50%
  • 3 महीने 1 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.25%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 12 महीने तक- 6.25%
  • 12 महीने 1 दिन से लेकर18 महीने- 7.25%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने 2 दिन तक- 7.75%
  • 18 महीने से लेकर 36 महीने तक- 7.50%
  • 36 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने तक-7%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक- 6.50%

रेकरिंग डिपॉजिट के भी नए रेट लागू 

इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। वरिष्ठ नागरिकों को कुछ टेन्योर पर 25 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न भी ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 9 महीने तक के टेन्योर पर 4.50% ब्याज मिलेगा। 9 महीने 1 दिन से लेकर 12 महीने तक 6.25 प्रतिशत और 12 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने तक के आरडी पर 6.25% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। 24 महीने एक दिन से लेकर 36 महीने तक 7.25 प्रतिशत, 36 महीने 1 दिन से लेकर 48 महीने तक 7% ,  48 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने तक 7%, 60 महीने 1 दिन से लेकर 72 महीने तक 6.50% और 72 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक 6 पॉइंट 50% ब्याज मिल रहा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews