फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को कई लोग निवेश और बचत का एक बेहतरीन विकल्प मानते हैं। समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव होता रहता है। मार्च 2026 में कई बैंकों ने सावधि जमा के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स का ऐलान कर दिया है। इस सूची तीन लघु वित्त बैंक भी शामिल हैं- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक।
तीनों बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। हालांकि इन्वेस्टमेंट से पहले ग्राहकों पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विकसित करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 8 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी बैंक दे रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 8.50% है। न्यूनतम 7 दिन और अधिकतम 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 501 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.10% ब्याज मिल रहा है।
इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स डिपाजिट के लिए नई ब्याज दरें 2 मार्च से ही लागू कर दी हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.40% ब्याज मिल रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि केवक 888 दिन के टेन्योर पर 0.60% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8% है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 6 मार्च 2026 से लागू कर दी हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर के लिए 8.10% रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 5 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। बैंक सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 20 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है।