Hindi News

Franklin Templeton: सोमवार को जारी होगी 7वीं किस्त, खातों में आएंगे 1,115 करोड़ रुपए

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Franklin Templeton: सोमवार को जारी होगी 7वीं किस्त, खातों में आएंगे 1,115 करोड़ रुपए

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फ्रैंकलिन टेम्‍पलटन(Franklin Templeton) एमएफ यूनिटधारकों के लिए खुशखबरी है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI MF) 23 नवंबर 2021 सोमवार से फ्रैंकलिन टेम्‍पलटन की छह बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को 7वीं किस्त जारी करेगा। इसमें 1,115 करोड़ रुपये से कुछ अधिक राशि खातो में ट्रांसफर की जाएगी।खास बात ये है कि इस भुगतान का पेमेंट NAV पर उनकी यूनिट के अनुपात में ही किया जाएगा।वही पेमेंट इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होगा। हाई कोर्ट ने इसकी जिम्मेदारी SBI MF को सौंपी है।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर बड़ा एक्शन-3 BLO निलंबित, 1 को नोटिस, 12 का वेतन काटा, 10 को चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड (Franklin Templeton Mutual Fund) की 6 बंद योजनाओं (फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनामिक एक्‍यूरल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्‍क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्‍लान, फ्रैंकलिन इंडिया अल्‍ट्रा शॉर्ट बॉन्‍ड फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम ऑप्‍र्च्‍यूनिटी फंड) के यूनिटधारकों को 7वीं किस्त जारी करेगा। यह किस्त लगभग 1,115 करोड़ रुपये की है। जल्द ही यह किस्त यूनिटधारकों के खातों में पहुंच जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रैंकलिन टेंपलटन एमएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस भुगतान के बाद कुल वितरण 25,114 करोड़ रुपये होगा, जो 23 अप्रैल 2020 को कंपनी की 6 योजनाओं के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (AUM) का 99.6 फीसदी होगा।चुंकी इसी दिन कंपनी ने इन 6 योजनाओं को बंद करने का ऐलान किया था।जिन निवेशकों के अकाउंट्स केवाईसी अनुपालन को पूरा करते हैं उन्‍हें 22 नवंबर से भुगतान प्राप्‍त होना शुरू होगा।

यह भी पढ़े.. CM का कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, 9 हजार बोनस भी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1,115 करोड़ रुपये की यह सातवीं किस्त होगी। इससे पहले फरवरी में यूनिटधारकों को पहली किस्त के रूप में 9,122 करोड़ रुपये, अप्रैल में 2,962 करोड़ रुपये, मई में 2,489 करोड़ रुपये, जून में 3,205 करोड़ रुपये, जुलाई में 3,303 करोड़ रुपये और सितंबर में 2,918 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से राशि ट्रांसफर होने का सिलसिला जारी हो सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews