अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम हो गया है और वैश्विक बाजारों में आए बड़े बदलाव से सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली है । शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 19 जून 2026 को 24 कैरेट शुद्ध सोना गिरावट के साथ करीब 1,46,600 से 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट आभूषण वाले सोने का भाव 1,33,200 से 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
औद्योगिक मांग और वैश्विक सुधार के बीच चांदी की कीमत 2,31,350 से 2,34,000 प्रति किलो पर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,202.60 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 65.085 डॉलर प्रति औंस के करीब चल रहा हैं। अमेरिका और ईरान की पीस डील, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार और भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दाम को प्रभावित किया है।
इसके अलावा चीन में सोने और चांदी के मांग में कमी भी कीमतों में गिरावट का एक कारण बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड $76 प्रति बैरल से नीचे और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड $75 प्रति बैरल के पास आ गया है। क्रूड ऑयल सस्ता होने से भारत जैसे बड़े आयातक देश को भारी आर्थिक राहत मिली है।
वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में ट्रेड होने वाली कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बनता है और वे सस्ती हो जाती हैं। वर्तमान में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 94.30 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। रुपये के मजबूत होने से भारत के लिए सोने का आयात सस्ता होगा, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर देखने को मिल सकता है। इधर, अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से निवेशकों ने सोने से पैसा निकालकर अन्य विकल्पों की ओर रुख किया है।
ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए सोने-चांदी के भावों में राज्यों के जीएसटी (GST) मेकिंग चार्ज और स्थानीय राज्य कर शामिल नहीं हैं, इसलिए राज्यवार खुदरा दुकान पर अंतिम रेट अलग हो सकते हैं। स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।






