Hindi News

200 दिन के FD पर मिलेगा 7.40% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नई रेट प्रभावी, यहाँ करें चेक 

Published:
सरकारी एक साल के एफडी पर 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा इन्टरेस्ट भी दे रहा है। आइए जानें कितने दिन टेन्योर पर कितना रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है?
200 दिन के FD पर मिलेगा 7.40% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नई रेट प्रभावी, यहाँ करें चेक 

Bank FD: नए साल की शुरुआत से पहले कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। इस लिस्ट में बैंक आफ महाराष्ट्र भी शामिल है। नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं। सरकारी बैंक 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक के एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। कुछ खास एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है।

सरकारी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि अतिरिक्त ब्याज 91 दिन से अधिक के टेन्योर पर उपलब्ध है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों के लिए कम से कम 2.75% और अधिकतम 7.35% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 2.75 प्रतिशत और अधिकतम 7.85% है।

स्पेशल एफडी स्कीम पर मिल रहा बेहतर रिटर्न (Special FD Scheme)

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र चार स्पेशल एफडी स्कीम अपने ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। जिसमें सामान्य एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल रहा है। 200 दिन के  स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है। 333 दिन के स्पेशल एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.35 प्रतिशत, 400 दिन के एफडी पर 7.10% और 777 दिन के एफडी पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 30 दिन- 2.75%
  • 31 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 4.75%
  • 91 से 119 दिन- 5%
  • 120 से 180 दिन- 5. 25%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5. 75%
  • 271 से लेकर 364 दिन- 5.75%
  • 365 दिन/एक साल- 6.75%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6.50%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक- 6.50%
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews