Gold Price 6 September 2026 : संडे को क्या चल रहा है भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में भाव, जानिए 18K से 24K गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सितंबर के शुरुआती दिनों में सोने-चांदी के भाव में जारी है उतार-चढ़ाव, भोपाल-इंदौर में 24 कैरेट सोना 1,54,850 और 22 कैरेट 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास; खरीदारी से पहले जानिए प्रमुख शहरों का भाव
gold latest rate

gold latest rate

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सितंबर के शुरुआती दिनों में कीमती धातुओं के भाव में कभी तेजी तो कभी नरमी देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोना 1,54,107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया, जबकि चांदी 2,37,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। अगर आप भी वीकेंड पर गहनों की खरीदारी के लिए बाजार जाने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट चेक कर लीजिए।

भोपाल-इंदौर में आज सोने-चांदी का भाव

भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट सोना 1,16,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है।

दिल्ली समेत दूसरे बड़े शहरों में क्या है रेट?

दिल्ली, मेरठ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,55,000 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी में क्यों बनी हुई है हलचल?

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर कीमती धातुओं के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी गतिरोध के बीच ब्रेंट क्रूड 95 से 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इससे वैश्विक स्तर पर फिर महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ने लगी है।

साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना मजबूत हुई है। डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में मजबूती के कारण डॉलर अन्य मुद्राओं की तुलना में मजबूत हुआ है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 94.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के विदेशी मुद्रा भंडार और केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से रुपये की गिरावट को सहरा मिला है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता बने रहने तक सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि सुरक्षित निवेश की मांग के चलते घरेलू बाजार (MCX) में सोना और चांदी निचले स्तरों पर सहारा ले रहे हैं। बार-बार बदलते घटनाक्रम को देखते हुए निवेशकों को एकमुश्त बड़ी खरीद के बजाय अलग-अलग स्तरों पर खरीदारी करने की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। ​

सोना खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
    24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews