वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों का असर सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। घरेलू और वैश्विक बाजारों के दबाव के चलते भारतीय सर्राफा बाजार और MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,43,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।
कम बजट वाले और हल्के आभूषणों के लिए लोकप्रिय 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया है। चांदी का भाव लगभग 2,22,000 रुपये से लेकर 2,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है। बता दें कि अलग-अलग शहरों में जीएसटी, स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण इन कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।
विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड $4,083 प्रति औंस और चांदी लगभग 59.160 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) का भाव 72 से 73 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड लगभग $70.24 प्रति बैरल के आसपास आ गया है। सोमवार को शेयर बाजार में भी गिरावट रही। सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 76,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 24,000 के स्तर पर पहुंच गया।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 100 के पार पर बना हुआ है, लेकिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होकर 94.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर व्यापार कर रहा है। डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सुरक्षित एसेट के रूप में सोने से थोड़ा दूर किया है, जिससे मुनाफावसूली बढ़ी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरों पर लिए गए हालिया फैसले और आने वाले समय में ब्याज दरों को ऊंचा रखने के संकेत पर भी निवेशकों की नजर है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक संकट का समाधान नहीं होता और डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया स्थिर नहीं होता, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। जो लोग लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें वेट एंड वॉच की पॉलिसी फॉलो करना चाहिए। शॉर्ट-टर्म निवेशकों के लिए बाजार में हर गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है
बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय के आखिरी भाव ही शनिवार-रविवार मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।






