सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। 11 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लुढ़क कर 1,52,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी के रेट भी गिरकर 2,31,078 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.34 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव
भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?
दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,50,000 रुपये बताई जा रही है।
सोने-चांदी में हलचल के कारण
भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच सोने-चांदी, कच्चे तेल और डॉलर के बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने वैश्विक महंगाई की चिंता को फिर से बढ़ा दिया है। इसके चलते निवेशक भी सतर्क हो गए हैं।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,344.20 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 63.71 डॉलर प्रति औंस के आसपास टिके हुए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से बाजार में वैश्विक अस्थिरता है, जिसके चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की मांग बनी हुई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होकर ₹95.70 के दायरे में बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नवंबर 2026 तक युद्ध पूरी तरह से समाप्त होने के दावे से भी बाजार पर असर पड़ा है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक संकट को देखते हुए निवेशकों को मौजूदा ऊंचे स्तरों पर एकमुश्त खरीदारी से बचना चाहिए। किसी भी गिरावट (Dips) पर किश्तों में सोना-चांदी जमा करने की रणनीति अपना सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






