कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2,46,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.61 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.47 लाख रुपए रही। गुडरिटर्न्स के अनुसार, शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलो है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 4,661.60 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 68.860 डॉलर प्रति औन्स पर है।
बता दें कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है इसलिए शुक्रवार शाम को बंद हुए भाव ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इससे पहले अपने शहर में चल रहे रिटेल भाव भी जरूर जान लें…
जानिए इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव
- आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,60, 530 रुपये दर्ज किया गया है।
- गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47, 150 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
- 18 कैरेट सोने का दाम 1,20,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट
- बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63, 240 , 22 कैरेट का भाव 1,49, 650 और 18 कैरेट का भाव 1,22,470 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,60,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,65,000 रुपये बनी हुई है।
वैश्विक सराफा बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय मांग में बढ़ोतरी के चलते भारतीय बाजारों में तेजी आई है। चुंकी डॉलर कमजोर होने से अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए सोना-चांदी खरीदना सस्ता हो जाता है। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में आपूर्ति की अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड $92-$93 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
डॉलर इंडेक्स में मजबूती और कच्चे तेल के महंगे होने से भारतीय रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर ₹95.70 के स्तर के आसपास दबाव में नजर आ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मध्य-पूर्व से जुड़े तनावों के चलते निवेशकों का रुझान बुलियन मार्केट (सोना-चांदी) की तरफ बढ़ा है। भारत में आने वाले त्यौहारी सीजन को देखते हुए स्थानीय सर्राफा बाजारों में भी मांग में सुधार देखने को मिल रहा है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक मध्य पूर्व में तनाव कम नहीं होता, तब तक कच्चे तेल और सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। उच्च स्तर पर एक साथ बड़ा निवेश करने के बजाय गिरावट पर किश्तों (SIP मोड) में खरीदारी करना समझदारी होगी।
काम की बातें: शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






