पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव (IAS Transfer) देखने को मिला है। राज्यपाल की मंजूरी से फेज-2 ट्रेनिंग से वापस लौटने पर बैच 2024 के 10 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। अलग-अलग जिलों के डिप्टी कमिश्नर के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) पद पर नियुक्त किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 21 अगस्त को सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
आईएएस अधिकारी गुरलीन पठान को डिप्टी कमिश्नर के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (अर्बन अफेयर्स) पद की जिम्मेदारी दी गई है। अमृतसर डीसी के ओएसडी (अर्बन अफेयर्स) पद पर अभिमन्यु मलिक को नियुक्त किया गया है। शिवांश राठी को डीसी अमृतसर के ओएसडी पद की जिम्मेदारी मिली है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
हर्षित शर्मा को फेज-2 ट्रेनिंग से वापस लौटने पर मोगा डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर नियुक्त किया गया है। जालंधर डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर शिवांश अस्थाना को भेजा गया है। एसएएस नगर लुधियाना डीसी के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (अर्बन अफेयर्स) पद पर लिंधिया एल आन को नियुक्त किया गया है।
प्रगति रानी को लुधियाना डीसी के ओएसडी शहरी विकास पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। होशियारपुर डीसी के ओएसडी शहरी विकास पद पर ऑइशी मंडल को नियुक्त किया गया है। पीयूष बुरदक को लुधियाना डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर नियुक्त किया गया है। मुकिलन आर को पटियाला डीसी के OSD अर्बन अफेयर्स पद पर भेजा गया है।
Order Dt. 21.08.2026 (1)11 अगस्त को भी हुआ था आईएएस अफसरों का तबादला
वरुण रूजम, परिवहन प्रशासनिक सचिव पद को स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज के प्रशासनिक सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साक्षी साहनी को मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन और नोडल ऑफिसर, एंटी ड्रग कैम्पेन और स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। निकास कुमार, आयुक्त नगर निगम, जालंधर को अतिरिक्त सचिव, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कॉर्डिनेशन पद पर नियुक्त किया गया था। संदीप ऋषि को आयुक्त नगर निगम जालंधर पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है।






