पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश ने 82 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को जिला पुलिस से प्रशिक्षण संस्थानों, नारकोटिक्स विंग, राज्य साइबर मुख्यालय और एसटीएफ जैसी इकाइयों में भेजा गया है। स्थानांतरण पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।
दरअसल पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। सूची में छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, अनूपपुर, उज्जैन, मुरैना, डिंडोरी, रीवा, भोपाल, राजगढ़, भिंड, जबलपुर, इंदौर, शाजापुर, झाबुआ, हरदा, बैतूल, कटनी, सागर, शिवपुरी और अन्य जिलों के निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। कई अधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में भी पदस्थ किया गया है।
किन इकाइयों में हुई नई पोस्टिंग
जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों को नारकोटिक्स विंग इंदौर, राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल, एसटीएफ मुख्यालय भोपाल, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय, पीटीसी भौरी भोपाल, पीटीसी इंदौर, पीटीएस रीवा, पीटीएस सागर, पीटीएस उज्जैन, पीटीएस पचमढ़ी, पीटीएस उमरिया और जेएनपीए सागर जैसी इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में जिला इंदौर नगरीय, इंदौर ग्रामीण, भोपाल नगरीय, ग्वालियर, नीमच, धार, खरगोन, शाजापुर, झाबुआ, बैतूल, कटनी और अन्य जिलों के निरीक्षकों के स्थानांतरण भी शामिल हैं। आदेश में कुल 82 अधिकारियों की वर्तमान और नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन शाखा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कुछ निरीक्षकों को भी अलग-अलग इकाइयों में भेजा गया है।
DocScanner 21-Aug-2026 8-06 pmकई अहम अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई
तबादला सूची में पहले चरण में कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुकेश द्विवेदी को छिंदवाड़ा से पीटीएस पचमढ़ी, अनिल अजमेरिया को नरसिंहपुर से नारकोटिक्स विंग इंदौर, मनिम टोप्पो को अनूपपुर से पीटीएस रीवा, वीरेन्द्र कुमार बांडेवार को उज्जैन से पीटीसी भौरी भोपाल, संजय कुमार बारिया को मुरैना से पीटीएस तिघरा, संजय सिंह धुर्वे को डिंडोरी से पीटीएस सागर और मिथलेश यादव को रीवा से पीटीएस रीवा भेजा गया है। वहीं प्रशासन शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ शिल्पा शर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय, पुलिस मुख्यालय भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा प्रदीप गुर्जर को भोपाल नगरीय से पीटीसी भौरी भोपाल, हरीओम रघुवंशी को राजगढ़ से नारकोटिक्स विंग इंदौर, यतेन्द्र सिंह भदौरिया को दतिया से नारकोटिक्स विंग इंदौर, गिरीश शर्मा को भिंड से पीटीएस तिघरा, चंद्रकांत झा को जबलपुर से जेएनपीए सागर, विकास शर्मा को इंदौर नगरीय से नारकोटिक्स विंग इंदौर, ध्यानेन्द्र सिंह ठाकुर को भिंड से नारकोटिक्स विंग इंदौर, राजेन्द्र सिंह चौहान को गुना से नारकोटिक्स विंग इंदौर और श्याम बेन को छतरपुर से नारकोटिक्स विंग इंदौर में पदस्थ किया गया है।
कार्यमुक्त करने के निर्देश
दरअसल आदेश में मध्य प्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति 2026 का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त किया जाए। यदि कोई अधिकारी निलंबन की स्थिति में है, तो उसे कार्यमुक्त न करते हुए इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।






