केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती (CPCB Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीद पर 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://cpcb.gov.in/पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति डेटा एंट्री ऑपरेटर, टैक्सनॉमिस्ट, असिस्टेंट मैनेजर और अन्य पदों पर होगी। इससे पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रतिक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।
साइंटिस्ट डी के लिए एक, साइंटिस्ट सी के लिए 8, साइंटिस्ट बी के लिए 12, असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के लिए तीन, एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट के लिए एक, साइंटिफिक अस्सिटेंट के लिए 13, टैक्सनॉमिस्ट के लिए एक, डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए चार और फील्ड अस्सिटेंट के लिए आठ पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
संबंधित विषय में 12वीं पास/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में 3 से 8 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। फील्ड अस्सिटेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का साइंस विषय में 55% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें वाटर या वेस्ट वाटर सैंपलिंग और सैंपल प्रिजर्वेशन का नॉलेज भी होना चाहिए।
डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री या बीसीए योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड चेक की जाएगी। असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस पद के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमर्स में फर्स्ट क्लास मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 8 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट पद के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास एडमिनिस्ट्रेशन वर्क में 5 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
आयु सीमा जानें
साइंटिस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष, साइंटिस्ट सी के लिए 45 वर्ष और साइंटिस्ट बी के लिए 35 वर्ष तय की गई है। डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और फील्ड असिस्टेंट के लिए 27 वर्ष है। बाकी अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अनुभव प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। कोई भी विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कितना वेतन मिलेगा?
- साइंटिस्ट डी- 1,71, 557 रुपये प्रतिमाह
- साइंटिस्ट सी- 1,48,997 रुपये प्रतिमाह
- साइंटिस्ट बी- 1,25,380 रुपये प्रतिमाह
- असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस- 1,19,272 रुपये प्रतिमाह
- एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट और साइंटिफिक अस्सिटेंट- 77,654 रुपये प्रतिमाह
- टैक्सनॉमिस्ट- 65,031 रुपये प्रतिमाह
- डेटा एंट्री ऑपरेटर- 57,498 रुपये प्रतिमाह
- फील्ड अस्सिटेंट- 38,741 रुपये प्रतिमाह






