MP Breaking News

Gold Silver Price 29 August : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए इंदौर-भोपाल समेत बड़े शहरों का 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: रक्षाबंधन के बाद आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1.58 लाख रुपए चल रहा है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.36 लाख रुपए बनी हुई है। आइए जानते हैं इंदौर-भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट..
Gold rate price

मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के चलते वैश्विक बाजारों में हलचल बनी हुई है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार, 28 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,58,854 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2,36,651 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.44 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो बनी हुई है।

शनिवार का इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,58, 290 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45, 100 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,18,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58, 390 , 22 कैरेट का भाव 1,45, 200 और 18 कैरेट का भाव 1,18,830 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,59,900 रुपये बनी हुई है।

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव के कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के संकेतों से बिना ब्याज वाले एसेट (सोना-चांदी) की मांग प्रभावित हुई है। ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ी है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें उछाल के साथ 88 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों और मजबूत आर्थिक आंकड़ों से डॉलर इंडेक्स 99.70 के स्तर के पार स्थिर बना हुआ है। भारतीय रुपया 95.50 से 95.60 के बीच कारोबार कर रहा है।औद्योगिक क्षेत्र (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सौर ऊर्जा) से आने वाली मांग में आए उतार-चढ़ाव के चलते चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews