Hindi News

Gold Silver Price Today : सोना महंगा, चांदी सस्ती, देखें ताजा कीमतें

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Price Today : सोना महंगा, चांदी सस्ती, देखें ताजा कीमतें

Gold Silver Rate Today :  आज गुरुवार को सराफा बाजार में सोना महंगी कीमत पर ओपन हुआ जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दिखा दी। आज 09 फरवरी 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 09 February 2023) जारी हुईं। सोना (24 कैरेट) 160 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगी कीमत पर कारोबार करता दिखाई दिया और चांदी 50 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट के साथ कारोबार करती हुई ओपन हुई।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 53,050/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 52,900/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 52,900/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 53,750/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 57,860/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 57,710/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 57,710/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 58,640/- रुपये ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत 71,350/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 71,350/- रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत  73,500/- रुपये है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews