Hindi News

सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, जानें 22 दिसंबर का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है। आज सोने का भाव 1.35 लाख और चांदी का दाम 2.19 लाख के पार ट्रेंड कर रहा है। अगर आपको सोना या चांदी खरीदने है तो आईए जानते है आपके शहर का 10 ग्राम सोने और 100 ग्राम चांदी का दाम....
सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, जानें 22 दिसंबर का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

gold silver rates Today

Gold Silver Price 22 December 2025 : दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सोमवार को सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे है और बाजार जाने का सोच रहे हैं तो पहले 22 दिसंबर का ताजा भाव जान लीजिए। आज सोने के भाव में 1100 रूपए प्रति दस ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, चांदी के दाम में 5000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। सराफा बाजारों में जारी ताज़ा रेट्स के अनुसार, आज सोने के रेट 1.35 लाख और चांदी के दाम 2.19 लाख के पार दर्ज किए गए है। 22 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो (Gold Rate Today) 1,24,050/- , 24 कैरेट का भाव 1,35,430/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,01,610/- रुपए पर चल रहा है। इसके अलावा 1 किलो चांदी का भाव 2,19,000/- रुपए पहुंच गया है।

आइए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव और 100 ग्राम चांदी का रेट……

  • सोमवार का 18 कैरेट सोने का भाव : दिल्ली-जयपुर सराफा बाजार में सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,01,610/- रुपये, कोलकाता-मुंबई में 1,01,460/- रुपये, इंदौर-भोपाल में 1,01,510/- और चेन्नई, सराफा बाजार में 1,04,200/- रुपये पर चल रहा है।
  • सोमवार का 22 कैरेट सोने का भाव: भोपाल-इंदौर में सोने का भाव 1,24,050/-, जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा में 1,24,050 /- रुपये और हैदराबाद-केरल व कोलकाता- मुंबई सराफा बाजार में 1,24,000/- रुपये चल रहा है।
  • सोमवार का 24 कैरेट सोने का भाव: भोपाल-इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,35,280/- रुपये, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ व चंडीगढ़ सराफा बाजार में 1,35,430/- रुपये, हैदराबाद-केरल व बेंगलुरु-मुंबई सराफा बाजार में 1,35,280/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,36,150 /- रुपये पर ट्रेंड कर रही है।
  • सोमवार का चांदी का लेटेस्ट रेट: जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,19,000 /- रुपये ट्रेंड कर रही है। चेन्नई, मदुरै , विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में 2,31,000/- रुपये और भोपाल व इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 2,19,000/ रुपए रेट चल रहा है।

सोना या चांदी खरीदते समय इन बातों की जानकारी रखें

  • सोना खरीदते समय ध्यान रखें 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) और 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होना चाहिए।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं लेकिन 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती है, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते है।
  • चांदी की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू है। हालांकि चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं। हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा।इससे पता चलता है कि गहने में कितनी शुद्धता है।भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews