MP Breaking News

Gold Silver Rate 31 August 2026 : सोने में नरमी, चांदी भी लुढ़की, जानिए इंदौर-भोपाल समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: अगस्त महीने की आखिरी तारीख को सोने- चांदी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1.54 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए बनी हुई है। आइए जानते हैं इंदौर-भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट..
gold latest price

पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के फिर से गहराने और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार सोने और चांदी में गिरावट के साथ ओपन हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,54,496 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2,34,328 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.44 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो बनी हुई है।

सोमवार का इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,56,820 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,750 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,920 , 22 कैरेट का भाव 1,43,850 और 18 कैरेट का भाव 1,18,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,59,900 रुपये बनी हुई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति से जुड़े संकेतों और डॉलर की चाल के कारण बुलियन मार्केट पर दबाव बना है। चुंकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से अन्य करेंसी धारकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे वैश्विक मांग में कमी आई है और कीमतों पर असर पड़ा है।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल उछलकर 90.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड भी बढ़त के साथ 85.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल के महंगा होने से भारतीय रुपये पर दबाव बढ़ गया है, जिससे आयात महंगा होने की चिंता गहरा गई है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बना रहेगा, तब तक कच्चे तेल में तेजी और सराफा बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
    हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews