Hindi News

Gold Silver Rate : धनतरेस से पहले सोना सस्ता, चांदी पुराने रेट पर, ये हैं ताजा भाव

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : धनतरेस से पहले सोना सस्ता, चांदी पुराने रेट पर, ये हैं ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक शनिवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई। धनतेरस से पहले सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) पुराने रेट पर ही ट्रेंड कर रही थी।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 46,990
मुंबई सराफा बाजार 47,050
कोलकाता सराफा बाजार 47,340
चेन्नई सराफा बाजार 45,060

 

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,260
मुंबई सराफा बाजार 48,050
कोलकाता सराफा बाजार 50,040
चेन्नई सराफा बाजार 49,160

 

ये भी पढ़ें – Aryan Khan Released : जेल से रिहा हुए आर्यन खान, ‘मन्नत’ के बाहर वेलकम के लिये पहुंचे फैंस

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 64,600
मुंबई सराफा बाजार66,000 64,600
कोलकाता सराफा बाजार 64,600
चेन्नई सराफा बाजार 68,900
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – Teacher Recruitment 2021: यहां 335 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 8 नवंबर से आवेदन

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – CBSE Board Exam 2021-22: 10वीं-12वीं टर्म-1 परीक्षा पैटर्न पर बड़ा अपडेट, छात्रों के लिए जानना जरुरी

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews