Hindi News

Gold Silver Rate: सोने चांदी की कीमतों में तेजी जारी, बाजार जाने से पहले जान लें भाव

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate: सोने चांदी की कीमतों में तेजी जारी, बाजार जाने से पहले जान लें भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और ख़रीददार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक बुधवार सुबह  सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी दर्ज की गई। हालाँकि सोने की कीमत (Gold Rate) में जहां मामूली 10 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में 600 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

बुधवार सुबह 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 46,610 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को सोने की कीमत 46,600 रुपये प्रति दस ग्राम थी और चांदी की कीमत 62,800 रुपये थी।

ये भी पढ़ें – जूम मीटिंग में SEX करते हुए कैमरे में कैद हुआ शिक्षक, नजारा देख सबके उड़े होश

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,610 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,660 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,960 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,690 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 50,840 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 47,660 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49,660 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 48,750 रुपये प्रति दस ग्राम है।

ये भी पढ़ें – Love Jihad: ऋषभ बनकर शौकत एक साल तक करता रहा यौन शोषण, शादी का दबाव डाला तो निकला शादीशुदा और एक बच्चे का बाप

चार महानगरों में चांदी का भाव 

दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 67,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

कैरेट का मतलब क्या होता है?

कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – Good News: कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी, बढ़ेगी बेसिक सैलरी, PF में भी इजाफा

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews