प्राइवेट सेक्टर एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों को बड़ी राहत दी है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स 6 मार्च से लागू हो चुके हैं। वहीं 3 करोड़ रुपये से कम 5 करोड़ रुपये तक एफडी के लिए नई दरें 7 मार्च 2026 से प्रभावी की गई हैं। आखरी बार बैंक में दिसंबर 2025 में इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया था, दरों में कटौती की गई थी।
बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.50% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी बैंक ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर अधिकतम 7% है। वहीं न्यूनतम ब्याज दर 3.25% है।
3 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 4% और अधिकतम 6.90% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इस टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न
पहले बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने के टेन्योर पर स्थानीय 6.40% ब्याज ऑफर करता था। दरों में 10 आधार अंकों की वृद्धि के बाद 6.50% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को इस टेन्योर पर 6.90% नहीं बल्कि 7% ब्याज मिलेगा। 18 महीने से लेकर 3 साल तक के सभी टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। 55 महीने से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर 6.40% रिटर्न ऑफर कर रहा है। 46 दिन से लेकर 6 महीने तक का निवेश करने पर 4.25% ब्याज मिल रहा है।
टेन्योर-वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
- 15 से लेकर 29 दिन- 2.75%
- 30 से लेकर 45 दिन- 3.25%
- 46 से लेकर 60 दिन- 4.25%
- 61 से लेकर 89 दिन – 4.25%
- 90 दिन से लेकर 6 महीने तक- 4.25%
- 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक- 5.50%
- 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
- 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 6.25%
- 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.35%
- 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम- 6.45%
- 21 महीने से लेकर 2 साल तक- 6.45%
- दो साल एक दिन से लेकर 2 साल 11 महीने से कम- 6.45%
- 2 साल 11 महीने- 6.45%
- 2 साल 11 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.45%
- 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम- 6.50%
- 4 साल 7 महीने- 6.40%
- 4 साल 7 महीने 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.40%
- 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.15%






