Hindi News

Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में आई चमक, ये हैं ताजा रेट

Written by:Atul Saxena
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई। सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) में तेजी देखी गई। चांदी 500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,140
मुंबई सराफा बाजार 46,900
कोलकाता सराफा बाजार 47,090
चेन्नई सराफा बाजार 45,450

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,420
मुंबई सराफा बाजार 47,900
कोलकाता सराफा बाजार 49,790
चेन्नई सराफा बाजार 49,590

ये भी पढ़ें – MP Panchayat Election : पंचायत चुनाव पर आई बड़ी अपडेट, मिले महत्वपूर्ण निर्देश

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 61,400
मुंबई सराफा बाजार 61,400
कोलकाता सराफा बाजार 61,400
चेन्नई सराफा बाजार 65,100
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – UGC का बड़ा फैसला, छात्राओं को दी बड़ी राहत, नोटिस जारी

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – SAHARA: 2 लाख करोड़ रुपए के गबन और धोखाधड़ी का आरोप, सुब्रत रॉय समेत 44 लोगों पर FIR दर्ज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews